अरविंद कुमार की रिपोर्ट
खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ शहर के मीना बाजार स्थित एक मशाला के दूकान में देर रात अचानक आग लग गई।स्थानीय लोगों ने दूकान में आग लगने की जानकारी स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड को दी।समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग फैलने से रोक दिया।हालांकि,जिस दूकान में आग लगी थी।वह दूकान जलकर राख हो गई।साथ हीं उसके अगल-बगल के दो दूकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
बताया जाता है कि मीना बाजार में हनुमान मंदिर के सामने प्रभात मशाला दूकान से लोगों ने धुआं उठते देखा।धुआं के आग आग की लपटों को देख लोगों ने थाना के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।गनीमत रही कि समय पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग को फैलने से रोकने में सफलता पाई।हालांकि, प्रभात मशाला के अगल-बगल के दो दूकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
प्रभात मशाला दूकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।लेकिन शर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है।आग लगने से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।बतादें कि मीना बजार में लगभग 400 से अधिक दुकानें है।अगर आग फैलती,तो निश्चित रुप से कभी नुकासान हो सकता था।




