नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
बरौनी वाशिंगपीट के पास अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर महिला से पौने दो लाख रूपये लुटे।
बरौनी
फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी वाशिंगपीट के पास एक महिला के साथ अज्ञात अपराधियों ने पौने दो लाख रूपये लूट की घटना को अंजाम दिया अंजाम।जानकारों के मुताबिक महिला माइक्रो फाइनेंस कंपनी से जुड़ी कर्मी थी।जो रूपया लेकर अपने बैंक की ओर जा रही थी।उसी क्रम में मंगलवार की दोपहर तीन बजे के आसपास बरौनी वाशिंगपीट के पास घात लगाए अपराधियों ने ई रिक्सा रुकवाया महिला कर्मी को हथियार का भय दिखाकर 1 लाख 72 हजार रूपये से भड़ा बैग छिनकर चलते बनें।इस संबंध में फुलवड़िया थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुमार ने बताया है कि घटना की जानकारी मिली है।मामले की छानबीन की जा रही है।वहीं स्थानीय लोगों में इस छिनतई की घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।




