नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गई है।
नवादा शहर के छाय रोड स्थित दुर्गा मंदिर से जल भराई के लिए ढोल बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में जय माता दी के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था। आपको बता दे कि कलश यात्रा मिर्जापुर सूर्य मंदिर स्थित खुरी नदी पहुंची, जहां से जल भराई कर मंदिर में मंत्रोचार के साथ स्थापित की गई। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है जब चैत्र नवरात्र में ढोल बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई है। आपको बता दें कि नवरात्र के पहला दिन माँ शैलपुत्री की पूजा होती है। माता शैलपुत्री की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।




