नवादा अनिल शर्मा की रिपोर्ट
आगामी बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव एवं रामनवमी त्योहार को लेकर जिले के सभी थानों में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। नवादा जिला अधिकारी सह निर्वाचि पदाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए सभी थानों को निर्देशित किया गया। जहां आज जिले के सभी थानों में शस्त्रों का सत्यापन किया गया। नवादा नगर थाने में राजस्व अधिकारी व नगर थाना के कर्मियों ने शास्त्रों एवं आग्नेयास्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।




