प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में विधान परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दल के नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है इसी कड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार राजीव कुमार के पक्ष में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्य सभा सांसद अखिलेश कुमार सिंह, विधानसभा में कांग्रेस के सदन का नेता अजीत कुमार शर्मा बेगूसराय पहुंचे और कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर अपने उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन मांगा। राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार की हालत खस्ताहाल है कांग्रेस का बेगूसराय से लगाव रहा है और कांग्रेस को बेगूसराय के लोगों ने हमेशा से आशीर्वाद दिया है श्री बाबू के जमाने में जो काम बेगूसराय में हुआ उसके बाद कोई काम बेगूसराय में नहीं हो रहा है। एक बार फिर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं तो लोगों से अपील है कि कांग्रेस को अपना समर्थन दें वहीं मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार के टक्कर में कोई नहीं है और कांग्रेस को यहां के लोगों ने हमेशा से प्यार और आशीर्वाद दिया है इस बार भी आशीर्वाद और प्यार मिलेगा।
बाईट- अखिलेश कुमार सिंह, राज सभा सांसद
बाइट- मदन मोहन झा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस




