अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए साक्षात्कार की तिथि 21 अप्रैल को घोषित कर दी गई है। 8 अप्रैल को शिक्षक अभ्यर्थियों का स्क्रूटनी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस संबंध में टीएमबीयू द्वारा शुक्रवार को पत्र जारी किया गया है। इसी मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से संघर्षशील अतिथि शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा धरना व भूख हड़ताल किया जा रहा था, जिसे खत्म कर लिया गया है। टीएमबीयू के प्रति कुलपति प्रो रमेश कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो राम प्रवेश सिंह, प्रॉक्टर डॉ रतन कुमार मंडल व कुलसचिव डॉ निरंजन प्रसाद यादव धरना स्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल कर रहे संघ के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रति कुलपति ने संघ के डाॅ अमलेन्दु कुमार अंजन, डॉ विश्वनाथ व डॉ सौरभ झा को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाया। मौक पर संघ के डॉ वसी हैदर, डॉ मीरा कुमारी, डॉ आनंद कुमार दास, डॉ उत्तम पासवान, डॉ मनोहर यादव, डॉ प्रभात कुमार, डॉ विनोद रंजन, डॉ विभु रंजन, डॉ आलोक वर्धन, डॉ सत्यजीत, डॉ रोहित कुमार मिश्रा, डॉ धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें