शिक्षक संघ भुस्टा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रोवीसी से मिलकर सौंपा मांगपत्र!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट!

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) शिक्षक संघ भुस्टा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रो. डीएन राय के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) से उनके कार्यालय वेश्म में मुलाकात कर मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर उनसे वार्ता किया।
प्रतिकुलपति से भुस्टा की हुई वार्ता में मुख्य रूप से बीपीएससी से विभिन्न विषयों में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों जिनकी सेवा संपुष्टि अब तक नहीं हुई है, उनके सर्विस कन्फर्मेशन की मांग की गई ताकि ये शिक्षक शोध कार्यों में गाइड की भूमिका का निर्वहन कर सकें।
नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन सत्यापन के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से आवश्यक पहल करने की मांग की गई। इसके लिए विश्वविद्यालय के संबंधित शाखा के माध्यम से राज्य सरकार को पत्र भेज कर सक्रिय कार्रवाई की मांग की गई।
पैट परीक्षा-2021 के रिजल्ट मामले में भुस्टा ने विरोध जताते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को खुद संशोधित रिजल्ट ग्रेस मार्क्स के साथ जारी करने के साथ-साथ कोर्स वर्क में नामांकन साहित कक्षा संचालन की तिथिवार कार्यक्रम जारी करने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि पैट परीक्षा का संशोधित रिजल्ट विश्वविद्यालय खुद प्रकाशित कर विभाग को भेजे। पैट के रिजल्ट सम्बन्धी मामले स्नातकोत्तर विभागों के ऊपर नहीं थोपा जाय।
मौके पर प्रोवीसी ने परीक्षा नियंत्रक को बुलाकर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र (हेल्थ सेंटर) में डॉक्टरों की बहाली सहित सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने की मांग की गई। हेल्थ सेंटर की सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने को लेकर भुस्टा ने पहल करने की मांग की।
शिक्षकों के एनपीएस मद में अंशदान की राशि 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने हेतु राज्य सरकर को पत्र भेजने का अनुरोध किया गया।
वहीं गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने की भी मांग की गई।
पीजी विभागों को मिलने वाली कंटीजेंसी राशि मामले में भी भुस्टा प्रतिमिधिमंडल ने अपनी बात रखी। साथ ही प्रोवीसी से शिक्षकों के लंबित भुगतान, पेंशन आदि की मांग की गई।
भुस्टा ने प्रतिकुलपति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की।
भुस्टा अध्यक्ष प्रो. डीएन राय ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर संघ काफी गंभीर है। भुस्टा विश्वविद्यालय प्रशासन से शिक्षकों की सभी मांगों पर अविलम्ब कार्रवाई की मांग करती है। भुस्टा अध्यक्ष प्रो. डीएन राय ने प्रोवीसी से संघ के सभी मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रोवीसी से मिलने वाले भुस्टा के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ डीएन राय के अलावे महासचिव डॉ जगधर मंडल, डॉ प्रभात कुमार राय, डॉ योगेंद्र, डॉ एएन सहाय, डॉ कमल प्रसाद, डॉ दीपो महतो, सीनेट सदस्य डॉ अमित रंजन सिंह, डॉ आनंद शंकर, मनोज कुमार दास, डॉ निशांत कुमार, डॉ बद्रीनाथ झा, डॉ रविन्द्र कुमार सहित कई शिक्षक शामिल थे।
टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार ने भुस्टा की सभी मांगों पर सकारात्मक पहल और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी मांगों के निदान की दिशा में ठोस पहल और कार्रवाई की जाएगी। प्रोवीसी ने मौके पर एकाउंट और क्लेम शाखा के एसओ को बुलाकर आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भुस्टा की मांगों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें