नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा जिले के वारीसलीगंज क्षेत्र की घटना जहां एक शिक्षक गोली मारकर किया घायल
नवादा जिले के वारीसलीगंज थाना क्षेत्र के माल गोदाम के समीप अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि लेम्बुआ गांव निवासी विद्यानंद कुमार वारसलीगंज बाजार से सब्जी लेकर अपने घर जा रहे थे, तभी अपराधियों ने माल गोदाम के समीप शिक्षक की बाइक को छिनना चाहा, जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ शिक्षक पर गोली चला दिया। जिससे एक गोली उनके सीने और दूसरी गोली हाथ में जा लगी। फिलहाल शिक्षक की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे सदर अस्पताल से पावापुरी रेफर कर दिया गया है।




