प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में दसवीं परीक्षा देने के बाद रिजल्ट में फेल करने से आहत छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना छौराही थाना क्षेत्र के सावत पंचायत अंतर्गत बखड़ा गांव की है। बताया जाता है नारायण पासवान की 16 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी इस बार दसवीं की परीक्षा दी थी। कल मैट्रिक परीक्षा वर्ग का रिजल्ट आने पर सुमन कुमारी गणित विषय में फेल हो जाने के कारण वह परीक्षा में फेल कर गई थी। इसी से आहत होकर गुरुवार की रात छत के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि रिजल्ट आने के बाद से ही छात्रा काफी सदमे में थी और उसी से आहत होकर छात्रा सुमन ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और मां रंजन देवी का रो-रोकर हाल बुरा है। थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
बाईट- छात्रा के भाई
बाईट- रंजन देवी, छात्रा कीमां




