बेगुसराय- बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में बैंक कर्मी का तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल कालेज की निकट की है। युवक की पहचान मंझौल पंचायत एक वार्ड 03 निवासी अजय कुमार के लगभग 27 वर्षीय पुत्र आशुतोष दीपक उर्फ आशु के रूप में की गई है । युवक आईसीआईसीआई बैंक बेगूसराय में फाइनेंसियल एडवाइजर के रूप में काम करता था । मार्च क्लोजिंग के कारण देर रात्री युवक घर वापस लौट रहा था इसी क्रम में मंझौल कॉलेज के नजदीक पल्सर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बाइक सहित युवक सड़क से दूर फेंका गया। रात भर युवक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा आज सुबह जब लोगों ने शव को देखा तब इसकी जानकारी मंझौल ओपी को दी गई । मंझौल ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस बल को भेजकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें