प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में अब अपराधियों को खैर नहीं है हत्या लूट डकैती के मामले में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा बेगूसराय में एक हत्या के मामले में करीब 5 माह से फरार चल रहे बदमाश कन्हैया सिंह के घर पुलिस ने आज कुर्की जब्ती की है। दरअसल नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी गोलू कुमार सिंह की हत्या 6 नवंबर 2021 को उसके गांव में ही गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एघु पंचायत के संत कबीर नगर निवासी कन्हैया सिंह समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी । इस मामले में दो आरोपी को घटना में शामिल पाया गया था। इस घटना में एक आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जबकि कन्हैया सिंह अभी भी फरार है। फरारी रहने की वजह से आज नयागांव थाना पुलिस ने मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से संतकबीर नगर स्थित कन्हैया सिंह के घर की कुर्की जब्ती की है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि काफी संख्या में पुलिस बल की देखरेख में कन्हैया सिंह के पूरे घर को कुर्की जब्ती की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने मकान में लगे एक एक दरवाजा खिड़की तोड़कर दिवाली से निकाल लिया और घर के अधिकतर सामान को भी कुर्की कर थाना ले गयी है। बताया जाता है कि मृतक गोलू भी कन्हैया कुमार का शार्गिद रह चुका था और दोनों के बीच आपसी रंजिश को लेकर गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बाईट- माधव कुमार, थाना अध्यक्ष नयागांव थाना




