नालंदा : चुनावी रंजिश में युवक की गोलीमार कर हत्या

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

भले ही नालंदा जिले में चुनाव संपन्न हो गया हो चुनावी रंजिश में दुश्मनी कम होने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला परबलपुर थाना अंतर्गत कतरु बिगहा गांव में आज बुधवार को गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, कुछ ग्रामीण खुद के हाथ से चली गोली से घटना बता रहे हैं।
परिजन हत्या का आरोप गांव के वार्ड सदस्य रंजीत शर्मा पर लगा रहे हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए फिलहाल परवलपुर, एकंगरसराय, पीर बिगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ईट भट्टा के समीप गोली लगने से युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग घटना को हत्या बता रहे हैं। जबकि, कुछ ग्रामीण खुद से लगी गोली से मौत।
परिजनों ने बताया कि वार्ड सदस्य से झगड़ा हुआ था। उसी ने जान मारने की धमकी दी थी। लोग पुलिस द्वारा शव के कब्जे में लेने का विरोध कर रहे हैं। परबलपुर थाना अध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

बाइट।मृतक के परिजन

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment