प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय शहर में लगातार हो रहे जाम से निजात दिलाने के लिए और उसमें कमी करने को लेकर शहर के व्यस्ततम चौक काली स्थान चौक पर पुलिस ट्रॉली लगाई गई है। जिसका उद्घाटन एसपी योगेंद्र कुमार ने किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लायंस क्लब के द्वारा काली स्थान चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कई पुलिस टोलियां दी गई है जिसका उद्घाटन किया गया है। काली स्थान चौक ऐसा चौक है जहां रोजाना हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है ऐसे में इस टॉली के माध्यम से वनवे किया गया है ताकि जाम की समस्या में कमी की जाएगी। इसके साथ ही शहर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि जो ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों को चालान काटा जाएगा ताकि जाम की समस्या से निजात पाया जा सके। इसके साथ ही शहर में भी अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा जिसमें सड़क को अतिक्रमण कर दुकान या अन्य काम किए जा रहे हैं उसको हटाया जाएगा ताकि शहर को जाम मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर एसपी योगेंद्र कुमार के अलावा ट्रैफिक डीएसपी और लायंस क्लब के अधिकारी मौजूद थे।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




