बरौनी रिफाइनरी ने किया पुस्तक मेला सह शब्दपर्व का आयोजन

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय मे भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसार बरौनी रिफ़ाइनरी कार्यालय में कामकाज हिन्दी मे हो इसके लिए बरौनी रिफाइनरी के पदाधिकारी और कर्मचारी प्रतिबद्ध है साथ ही नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति बरौनी रिफाइनरी के अधक्षीय कार्यालय होने के नाते सभी सदस्य को कार्यालयों में भी हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को सुनिश्चित करने कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने सुझाव दिया नगर में स्थापित सरकारी कार्यालयों में वार्षिक कार्यक्रम के सुचारु कार्यान्वयन और राजभाषा कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तैयार है। राजभाषा कार्यान्वयन को बढ़ावा देने में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ पुस्तकों का भी अहम योगदान रहता है। इस आलोक में बरौनी रिफ़ाइनरी टाउनशिप स्थित कम्यूनिटी हॉल में 26 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक मेला चलेगा इस पुस्तक मेला से बरौनी रिफ़ाइनरी टाउनशिप के निवासी, नराकस, बरौनी के सदस्य कार्यालय और बेगूसराय निवासी भी लाभान्वित होंगे। इस पुस्तक मेले में कई प्रसिद्ध प्रकाशनों ने भाग लिया है जिसमें, राज कमाल प्रकाशन, सस्ता साहित्य, वाणी प्रकाशन, इत्यादि शामिल हैं। मुस्ताक मेले में कई दुर्लभ हिन्दी साहित्य की पुस्तकें उपलब्ध हैं जो बच्चे ही नहीं बल्कि व्यसकों को भी आकर्षक लगेंगे। यह पुस्तक मेला सभी के लिए सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा। पुस्तक मेला को श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी ने इस नौ दिवसीय पुस्तक मेला “शब्द पर्व” का उदघाटन कर सभी पुस्तक प्रेमियों को समर्पित किया। इस अवसर पर श्री तरुण कुमार बिसई, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन, डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक सामाग्री एवं संविदा, महाप्रबंधकगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थिति थे। पुस्तक मेले के दौरान कवि गोष्ठी, पुस्तक पर परिचर्चा, सेलफ़ी प्रतियोगिता और बच्चों का कविता पाठ भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विशेष रूप से अंकिता श्रीवास्तव बरौनी रिफाइनरी के प्रबंधक कॉर्पोरेट संचार पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment