ऋषिकेश की रिपोर्ट
-नालंदा जिले में तापमान में वृद्धि के साथ-साथ राजनीतिक पारा भी गरम होते जा रहा है। गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के बाद सभी नामांकित प्रत्याशियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों से मिलने का काम में काफी तेजी लाई है। राष्ट्रीय जनता दल से भी एमएलसी उम्मीदवार बिरमणी के द्वारा भी लगातार जनप्रतिनिधि से मिलने जुलने का काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा एमएलसी चुनाव को लेकर सिंबल भी जारी कर दिया गया है। एमएलसी उम्मीदवार वीरमणि यादव ने सभी प्रतिनिधियों से अपील किया है कि चुनाव के दिन तीन नंबर क्रम संख्या पर अपने मतदान का प्रयोग कर हमें चुनाव में बहुमत से जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि हम जनप्रतिनिधियों का विश्वास दिलाते हैं कि चुनाव में जीतने के बाद उनकी आवाज को विधान परिषद में बुलंद करने का काम करेंगे। जो भी सरकार के तहत मिलने वाली योजनाएं हैं। वह भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आपका सेवक हूं और सेवक बनकर ही वोट मांगने आया हूं। मैं किसी भी दलाल या बिचौलियों के माध्यम से कोई भी सरकारी काम नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच चुनावी भ्रमण के दौरान कई लोग तो वर्तमान एमएलसी को पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं।
बाइट।वीरमणि यादव एमएलसी प्रत्याशी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




