बरौनी IOCL के ED ने विस्तारीकरण की दी जानकारी

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में आज बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन के द्वारा सलाना प्रेस वार्ता का आयोजन टाउनशिप स्थित ऑफिसर्स क्लब में की गई। इस प्रेस वार्ता में बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक आरके झा ने बरौनी रिफाइनरी में विस्तारीकरण और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यपालक निदेशक आरके झा ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी में लगातार विस्तारीकरण का काम चल रहा है, पेट्रोकेमिकल्स की स्थापना के लिए भी कार किए जा रहे हैं। वहीं जून 2022 तक एलटीएफ का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बरौनी रिफायनरी सीएसआर के तहत बेगूसराय के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है 3 अत्याधुनिक एंबुलेंस सदर अस्पताल को सौंपी जाएगी साथ ही सदर अस्पताल में 6 बेड का वर्ण वार्ड भी बनाया जा रहा है। बरौनी रिफाइनरी 20-21 में कोरोणा काल में भी बेहतरीन उत्पादन क्षमता के साथ आगे बढ़ रही है लगातार बरौनी रिफायनरी अपने उत्पादन क्षमता के साथ-साथ गुणवत्ता को आगे बढ़ा रही है। प्रेस वार्ता बरौनी रिफाइनरी के सभी बरिय अधिकारियों के साथ-साथ पीआरओ अंकिता श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
बाईट- आर के झा, कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफायनरी

Join us on:

Leave a Comment