:- अमित सिंह की रिपोर्ट!
मोकामा के हाथीदह स्थित राजेंद्रसेतु के समीप एक महिला को अनियंत्रित पिकप ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगुसराय के चकिया थाना स्थिति सिमरिया बिंदटोली की निवासी 35 वर्षीय रूबी देवी बुधवार को जब शाम में खेतों से मजदूरी कर वापस पैदल घर जा रही थी तभी एक पिकप ने राजेंद्रसेतु और हाईट गेज के बीच 7 बजे के आसपास उसे ठोकर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के साथ उसकी 12 वर्षीय ननद और एक 10 वर्षीय बच्चा भी मौजूद था, जिसने किसी तरह हाथीदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन को इस हादसे की सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के देवर संजीत निषाद को सौंप दिया।




