28 एवं 29 मार्च के आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर की गई बैठक

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आगामी 28 एवं 29 मार्च 2022 को आम हड़ताल की सफलता के लिए गुरुवार को भागलपुर एटक कार्यालय संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियनों में सीटू- एक्टू – एआईयूटीयूसी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार की जन विरोधी मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 28 एवं 29 मार्च 2022 को भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर से संयुक्त जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया l
बैठक में इसके पूर्व 27 मार्च को संध्या 5:00 बजे स्टेशन चौक संयुक्त नुक्कड़ सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया l
बैठक में सीटू के संयोजक दशरथ प्रसाद, मनोहर मंडल राज्य कमेटी सदस्य, एआई यूटीयूसी के साथी दीपक मंडल तथा साथी रोशन सिंह, एक्टू के साथी विष्णु कुमार मंडल, एटक कॉमरेड अभिमन्यु मंडल, गोपाल राय शामिल थे l
इसके अलावा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के साथी अरविंद रामा, डी वाई एफ आई के मोहम्मद फैज, किसान नेता विनोद मंडल, अवधेश राय ,संतोष कुमार (एआईएसएफ) जयप्रकाश मंडल रसोईया संघ बैठक में शामिल थेl

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें