सदियों से बिहार ने राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है- एम.वैंकैया नायडू!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है और इसलिये आज बिहार दिवस पर तमाम नेताओं और लोगों द्वारा बिहार वासियों को बधाई दी जा रही है। देश के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री एम वैंकैया नायडू ने भी बिहार दिवस की बधाई दी है। ट्विटर पर दिए गए बधाई संदेश में श्री नायडू ने लिखा कि

“बिहार के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों के उज्जवल और उन्नत भविष्य की कामना करता हूं। बुद्ध और अशोक का बिहार, अध्यात्म और इतिहास की भूमि है, “दिनकर” के काव्य की भूमि है, बापू के चंपारण और जयप्रकाश जी की संपूर्ण क्रांति की भूमि है। सदियों से बिहार ने राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है।”

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें