अतुल्य गंगा मिशन की टीम का बाढ़-मोकामा में भव्य स्वागत!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

बाढ़-मोकामा:- देवनदी गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों की टीम और उनके समर्थकों का एक जत्था आज बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय साइकिल यात्रा के दौरान पहुंचे, जहां पर सीआरपीएफ के जवान एवं एएनएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, कॉलेज के प्रेक्षागृह और सीआरपीएफ मोकामा के शौर्य वन परिसर में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया यहां अतुल्य गंगा मिशन को सफल बनाने के लिए निकले सैन्य अधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान करने का काम किया और जब हम सेवानिवृत्त हो गए तो अब हमारी जिंदगी गंगा मैया के नाम है। हम लोग 27 फरवरी को देहरादून से साइकिल यात्रा करते हुए गंगासागर की यात्रा पर निकले हैं जहां हमारा काफिला हर जगह गंगा नदी के किनारे किनारे होकर गुजर रहा है,लोगों से रुक-रुक कर हम लोग गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए गंगा किनारे के नागरिकों से संवाद करते हुए, जनजागरण अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने फाइव पी का फार्मूला दिया है,यानी पॉल्युशन,प्लास्टिक,पब्लिक पार्टिसिपेशन,प्लांटेशन और परिक्रमा प्रमुख हैं अगर इन चीजों पर हम सब अमल करें तो गंगा निश्चय ही साफ स्वच्छ और निर्मल हो जाएगी।इस टीम में अतुल्य गंगा मिशन के संस्थापक श्री गोपाल शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर,कर्नल माइक,कर्नल दर्शन मेहता शामिल हैं जिनका स्वागत डीआईजी सुनीत कुमार राय ने किया, जबकी कमांडेंट प्रवीण कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ परिवार के अलावा इलाके के बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि, आम महिला पुरुष आदि भारी संख्या में मौजूद रहे। जिन्हें गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें