प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में दिनदहाड़े बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से फायरिंग कर एक लाख 10 हजार रुपए लूट लिया। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के गुरदासपुर चौक के निकट की है। बताया जाता है कि मैसर्स गंगा फ्यूल सेंटर ऑरियामा में के कर्मचारी राजाराम चौधरी आज दोपहर के बाद पेट्रोल पंप का 1 लाख 10 हजार लेकर दलसिंहसराय एसबीआई शाखा में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान गुरदासपुर गांव के निकट दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर रोक लिया और रूपया लूट लिया। बदमाशों ने इस दौरान दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना पर मंसूरचक थाना अध्यक्ष पवन कुमार दल बल के साथ पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस कर्मचारियों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट- राजाराम चौधरी, पीड़ित




