प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में 15 दिन पूर्व स्कूल में दो बच्चों के चापाकल पर पानी पीने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने मुखिया और सरपंच के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने दुकान पर हमला कर दिया और दुकानदार समेत कई लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में जमकर रोड़ेबाजी भी की गई । पूरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा बाजार की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम पूर्व के बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष के दर्जनों लोग लाठी-डंडे और हथियार से लैस होकर दुकान पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा । इस दौरान कपड़ा दूकान दार विकास कुमार सहित 5 लोगों को चोटें आई हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर सड़कों पर रोड़ेबाजी के बाद ईट पड़ा हुआ है वही सीसीटीवी फुटेज में भी दर्जनों की संख्या में लोग आते और भागते दिख रहे हैं जो लाठी-डंडे और हथियार से लैस हैं। दो पक्षों के इस विवाद के बाद एक पक्ष के द्वारा मुखिया और सरपंच पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। घटना की सूचना पर डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार समेत जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे । 5 घंटे के बाद मामले को शांत कराया गया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है फिलहाल पुलिस घायलों के फर्द बयान के आधार पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन डीएम और एसपी के द्वारा एक पक्ष को दिया गया जिसके बाद मामला शांत हुआ है। फिलहाल रजौड़ा गांव में कई थानों की पुलिस के साथ साथ अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है।




