2030 तक नीतीश कुमार के विजन पर ही चलेगी बिहार सरकार: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने साफ कहा है कि सरकार 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों के मुताबिक ही चलेगी। उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो कमिटमेंट पहले था, वही आज भी कायम है और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वॉयस ओवर (VO):
विजय चौधरी ने कहा कि विधानसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी, जब नेता प्रतिपक्ष ने 2025 से 2030 के लक्ष्य को लेकर सवाल उठाया था। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय खुद नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को भी नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त है और वे उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सरकार का फोकस लगातार विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने पर है और जनता से किया गया वादा निभाया जा रहा है।
बाइट: विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार
एंकर (आउट्रो):
विजय चौधरी ने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और इसकी जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।

Join us on: