:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की लोहे के हथौड़े से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट कोयला डिपो के पास गढ़हारा रेलवे यार्ड की है, जहां युवक का खून से लथपथ शव कंक्रीट स्लीपर के ढेर पर मिला। मृतक की पहचान बीहट निवासी छोटू पासवान के रूप में हुई है। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहली नजर में पहचान करना मुश्किल हो रहा था।परिजनों के अनुसार छोटू पासवान का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने उसे घर से बुलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर लोहे के हथौड़े से सिर कुचल दिया और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी बुरी तरह कुचल दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि युवक की हत्या लोहे के हथौड़े से सिर कुचलकर की गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं आपसी रंजिश और लूटपाट—को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़हारा रेलवे यार्ड और आसपास के सुनसान इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे हमेशा डर का माहौल बना रहता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और गुस्सा दोनों है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बताते चले कि पिछले 12 घंटे में दो युवक की हत्या के बाद बेगूसराय जिले में दहशत का माहौल लोगों के बीच बना हुआ है।
बाइट – परिजन
बाइट- परिजन
बाइट- निखिल कुमार मुख्यालय डीएसपी



