संवाददाता :- विकास कुमार!
बड़ी खबर बिहार के सहरसा से है,जहां सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 में अहले सुबह टहलने निकली एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 21 स्थित एक घर में शादी समारोह था,जिसमें शामिल होने के लिए महिला आई हुई थी। सुबह टहलने के दौरान स्थानीय निवासी सिप्पू सिंह नामक एक व्यक्ति ने महिला को पकड़ लिया और जबरन पास के बांसबाड़ी की ओर ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भागकर अपने घर में छिप गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घर से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान गुस्साए ग्रामीण उस पर टूट पड़े। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को आरोपी को भीड़ से बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार
BYTE :- प्रीत महिला के परिजन



