नालंदा- युवक को तेजाब से जिंदा जलाया, भारी बवाल!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालन्दा में युवक को जिंदा जलाकर मार डाला

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर बोला हमला, पुलिस टीम पर किया पथराव और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कई पुलिस कर्मी घायल

बचाव में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक राउंड की हवाई फायरिंग

हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव की घटना।

नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नदहा गांव में बदमाशों ने एक युवक को जिंदा जला कर मार देने का मामला प्रकाश में आया है घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर न सिर्फ हमला किया बल्कि पुलिस टीम पर पथराव करते हुए कई वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है इस पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल होने की सूचना है बताया जा रहा है कि हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव निवासी रामदीप राम के 35 वर्षीय पुत्र वीरेश राम के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ बदमाशों ने घर से बुलाकर ले गया और तिजाब छिड़ककर उसे जिंदा जला कर हत्या कर दिया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके वारदात पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी कर दिया जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल होने की सूचना है।बचाव में पुलिस टीम ने 5 राउंड हवाई फायरिंग किया फिलहाल घटनास्थल रन क्षेत्र में तब्दील हो गया है इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न है आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव को उठाने नहीं दिया

Join us on:

Leave a Comment