बसंत भालोटिया
प्रख्यात समाचार पत्र के संपादक स्व. कंचन सरकार के स्मरण सभा में झारखंड के लेखक एवं भाषाविद हुए शामिल
दुमका
बीरभूम जिला के सदर शहर सिउड़ी के सबूजेर अभियान आडोटोरियम के बसुंधरा मंच में बुधवार को नया प्रजन्म साप्ताहिक पत्रिका के संपादक स्व कंचन सरकार का स्मरण सभा का आयोजन किया गया। विगत तीन दशक से स्व सरकार नया प्रजन्म साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन कर रहे थे साथ ही यहां जिले के बिभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर कार्य करते थे ।बुधवार को स्मरण दिवस के दिन सिउड़ी में नगर पंचायत के समिति गठन हेतु स्कूली छात्रों की परीक्षा के बाबजूद उनके सपनों का बसुंधरा मंच एवं ऑडिटोरियम खचाखच भरा था ।इसी से प्रमाणित होता हैं कि वह कितने लोकप्रिय थे|मौके पर सरकार परिवार एवं नया प्रजन्म के साथ जुड़े लोगों के साथ कई जाने माने पत्रकार ,सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड के प्रतिनिधि उपस्थित थे । समिति के स्टेट सेक्रेटरी गौतम चटर्जी ,संयुक्त सचिव श्याम राय एवं कुंदन अधिकारी मौजूद थे ।गौतम ने अपने संबोधन में बताया कि कंचन बाबू उनका परिचय कई जाने माने लेखकों से कराया था| सीमांत बंग पुस्तक के प्रख्यात लेखक एवं एशियाटिक सोसाइटी के शौध कर्ता डां सुधीर करण जैसे महान विभूति के साथ उनका परिचय कराया था ।नया प्रजन्म में झारखंड की भाषा ,यहां की संस्कृति को प्रमुखता से प्रकाशित करते थे ।इतना ही नहीं भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के पाथरा के आवासीय विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेते थे । उन्होंने रानीश्वर में पुस्तक मेला आयोजित करने के लिए आग्रह का प्रकाशन किया था ,कई बार उसको लेकर बैठक भी हुई थी । परन्तु अपरिहार्य कारणों से पुस्तक मेला नहीं हो पाया।समिति उनके उस प्रस्ताव को पूर्ण करने का प्रयास करेगी ,साथ ही नया प्रजन्म परिवार के साथ खड़ी रहेगी ।

ब्यूरो रिपोर्ट