प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय गंगा ग्लोबल बी.एड. काॅलेज के प्रशिक्षुओं ने मनाया होली मिलन समारोह
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय गंगा ग्लोबल बी,बीए कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षकों ने होली मिलन धूमधाम से मनाया इस मौके पर डॉक्टर राजेश कहां की शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अनुशासन का होना बहुत आवश्यक और जीवन की ख़ूबसूरती है सभी रंगों का समावेश है। समारोह में प्रो0 परवेज़ यूसुफ़ मौजूद थे गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन के सत्र 2020-22 एवं 2021-23 के प्रशिक्षुओं ने दिनकर सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डॉ0 राजेश सिंह ने फीता काट कर किया। प्रशिक्षुओं ने प्राचार्य एवं प्राध्यापकों को समारोह का अतिथि बनाया, उनपर पुष्पों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सभी प्राध्यापकों तथा कार्यालयकर्मियों ने एक-दूसरे को पाग पहनाया, गुलाल लगाया तथा मिठाई खिलाई। अपने संबोधन में डाॅ0 राजेश सिंह ने कहा कि शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में अनुशासन बहुत ही आवश्यक है आगे उन्होंने होली का महत्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारा और सद्भावना की सीख देता है। प्रो0 सुधाकर पांडेय ने होली का महत्व बताया और कहा कि अनुशासन के साथ ही समारोह का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रो0 परवेज़ यूसुफ़ ने कहा कि जीवन में सभी रंगों का महत्व है साथ ही उन्होंने भिखारी ठाकुर की पंक्ति सुनाई-जिनकी रही भावना जैसी प्रभु मुरति देखि तिन तैसी। प्रो0 बिपिन कुमार, प्रो0 रश्मि कुमारी, डाॅ0 कामायनी, प्रो0 अंजली, प्रो0 राजीव कुमार, प्रो0 अमर कुमार, प्रो0 रबि राय के साथ आलोक कुमार, प्रकाश सिन्हा तथा मनीष कुमार ने भी संबोधन किया और शुभकामनाएं दी। प्रो0 राजीव कुमार ने होली गीतों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथि कलाकार दीपक कुमार ने होली के गीतों से समारोह को होलीमय बना दिया। प्रशिक्षुओं ने भी इस अवसर पर होली के गीतों के साथ समूह नृत्य, काॅमेडी, स्टेज गेम, जोगिरा आदि की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में खुशबु कुमारी, दीपक कुमार, मंटुन कुमार, अभिनव कुमार, सत्यम राज, पूजा कुमारी, नूतन कुमारी, शालिनी गुप्ता, कुमारी चित्रा, पूजा प्रिया, राजकुमार झा, अभिषेक आनंद, लक्ष्मण कुमार, आनंद कुमार, अविनाश कुमार, अलका बाला सिन्हा, अलका मेहता, प्रियंका पोद्दार, निशु कुमारी, आकांक्षा कुमारी, स्वाति कुमारी, स्वीटी कुमारी, काजल कुमारी, राहुल कुमार, निशांत कुमार, प्रिंस कुमार, सन्नी कुमार, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी, कृष्णा कुमार, सिन्टू कुमार, रिशव कुमार, ईरशाद, मनीष कुमार, आकर्षण कुमार, अर्जुन कुमार, स्वाति कुमारी, अभिनव श्री, अमन कुमार, विक्की कुमार, अंकित कुमार, आशुतोष माधव, प्रदीप कुमार, राजवर्धन कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, आनंद मोहन, कुमारी खुशबु, गुड़िया कुमारी, रिमझिम कुमारी, चांदनी प्रवीण, मधु कुमारी, खुशबु कुमारी, नूतन कुमारी, पल्लवी कुमारी, जुली कुमारी, अंकिता कुमारी, वैशाली कुमारी, आशीष कुमार, मुरारी कुमार रवि प्रभात, चन्दन कुमार, नीरज कुमार, अश्वनी कुमार, आर्यन कुमार, सौरभ कुमार ने भाग लिया।
आयोजक थे राजकुमार झा, लक्ष्मण कुमार, अभिषेक आनंद, अलका बाला, अलका मेहता, तथा अविनाश कुमार। मंच संचालन सत्यम राज, रिमझिम कुमारी, पल्लवी कुमारी, प्रियंका पोद्दार, अलका मेहता आदि ने किया।




