नवादा:- माँ ने पढ़ने कहा तो बेटी ने जहर खा कर दे दी जान!

SHARE:

अनिल शर्मा

नरहट थाना क्षेत्र के बनिया बीघा गांव में एक किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है बनिया बीघा गांव निवासी मदन वर्मा की 16 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी को उसकी मां ने पढ़ने को कहा। जिससे गुस्से में आकर वह जहर खा ली। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Join us on:

Leave a Comment