नवादा:- सड़क हादसे में दो की मौत एक घायल!

SHARE:

अनिल शर्मा

अकबरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर स्थित केंदुआ गांव के समीप तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के डीह रजौली निवासी स्व दिलकेश्वर चौधरी के पुत्र विकास कुमार एवं सुनील चौधरी की पत्नी शबनम देवी के रूप में किया। वही जख्मी की पहचान उसी गांव के संतोष कुमार के रूप में किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक विकास अपनी चाची शबनम देवी और चचेरे भाई संतोष कुमार को बाइक पर बैठाकर किसी काम से नवादा बाजार जा रहा था, तभी केंदुआ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जप्त करते हुए दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment