जामताड़ा-बीडीओ ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण

SHARE:

चंचल गिरी की रिपोर्ट

कुंडहित(जामताड़ा)

सोमवार को बीडीओ श्रीमान मरांडी ने प्रखंड क्षेत्र के बाबुपुर एवं कुंडहित के विभिन्न विद्यालयों,आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित विभिन्न विकास योजनाओ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बाबुपुर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवो में चल रहे मनरेगा , 15वीं वित एंव प्रधानमंत्री आवास योजनाओ का निरीक्षण किया। वही मनरेगा से संचालित योजनाओ में पोटो हो खेल मैदान एंव भूमि समतलीकरण का निरीक्षण किया। सभी योजनाओं में मजदुर काम करते पाया गया। मोके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी ने माष्टर रोल से काम कर रहे मजदूरो का मिलान किया। मजदूरो को कार्यस्थल मेें मिलने वाले सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होने प्रथमिक विद्यालय सोनाहारा में बच्चो एंव शिक्षको की उपस्थिति एंव पठन पाठन का जायजा लिया। वही विद्यालय में बन रहे मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में एक ही शिक्षक उपस्थित थे। वही विद्यालय में बच्चो के साथ मिलकर उनसे वर्गवार प्रश्न पुछने पर बच्चो द्वारा दिए गए जबाब पर बीडीओ श्री मरांडी असंतोष जाहिर किए। उन्होने उपस्थित शिक्षक से विद्यालय में बच्चो को बेहतर एंव गुण्वत्ता पूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया। विद्यालय से सटे आंगन बाड़ी केन्द्र रहने पर उन्होने आंगन बाड़ी केन्द्र का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ श्री मरांडी ने प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों से मिला। दूसरा किस्त का पैसा लेकर भी आवास नही बनाने वाले लाभुको को बीडीओ श्री मरांडी ने नोटिस दिया । नोटिस देकर कहा की 31 मार्च तक आपलोग अपना आवास पूर्ण करें। मोके पर बीडीओ के अलावे कनीय अभियंता अमित कुमार सिंह, मुखिया पति शिव पुजहर, आदि उपस्थित थें।

Join us on:

Leave a Comment