नवादा:- कौवाकोल थाना से एक महिला कैदी फरार!

SHARE:

:- अनिल शर्मा की रिपोर्ट!

नवादा जिला के कौवाकोल थाना से एक महिला कैदी फरार

कौआकोल थाना से रविवार को एक महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। इस प्रकार एक बार फिर कौआकोल पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है। जिसको लेकर लोग पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाने शुरू कर दिए हैं। बताया जाता है कि शनिवार को कौआकोल पुलिस ने कौआकोल बाजार से जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के दीपाकरहर गांव निवासी दयमंती देवी,पति स्व. राजेन्द्र राणा जो कि दातुन बेचने के आड़ मे शराब की धंधा करती थी जिसे दो लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार की थी। पुलिस द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण न तो उस महिला को शनिवार को जेल भेजा गया और न ही उसे महिला हाजत में ही बंद कर रखा गया था। उस गिरफ्तार महिला को यूं ही थाने में रहे सिपाहियों की देखरेख में रखा गया था। इसी बीच मौके का लाभ उठा महिला कैदी थाने से फरार हो गई। जब संतरियों की नींद खुली तो देखा कि महिला कैदी थाने में नहीं है। जिसके बाद उसकी खोजबीन प्रारंभ की गई। समाचार लिखे जाने तक थाने से फरार हुए महिला कैदी का कोई अता-पता नहीं चल सका है। महिला कैदी की धड़ पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने की

Join us on:

Leave a Comment