प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में जदयू के महानगर कार्यालय का उद्घाटन जदयू विधायक राजकुमार सिंह ने फीता खोलकर किया। शहर के कचहरी चौक स्थित जेम्स होटल के प्रांगण में कार्यालय महानगर के अध्यक्ष जवाहर लाल भारद्वाज के द्वारा बनाया गया है। जिसका उद्घाटन विधायक के द्वारा किया गया। इसके साथ ही उद्घाटन सह होली मिलन समारोह इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता को फूल माला और चादर देकर सम्मानित करते हुए पार्टी में शामिल कराया गया इस आयोजन में जदयू नेत्री अनीता मिश्रा शकुंतला गुप्ता विनय कुमार समेत काफी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की जान होती है और शहर में जदयू का यह महानगर कार्यालय खुला है इससे कार्यकर्ताओं को काफी फायदा होगा। विधायक के तौर पर वह भी ऑफिस आते रहेंगे जिससे कार्यकर्ताओं के काम में भी आसानी होगी। इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं को विधायक के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
बाइट- राजकुमार सिंह विधायक जदयू




