बिना अनुमति काटा जा रहा है अशोक का विशाल हरा- भरा पेड़

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

बिना संबंधित विभाग की अनुमति लिए काटा जा रहा है अशोक का विशाल हरा- भरा पेड़

वन विभाग से अनुमति लेकर ही काटा जा सकता है हरा भरा पेड़ – अंचलाधिकारी

कहा किसी भी ब्यक्ति को नहीं दी गई है पेड़ काटने की अनुमति

शिकारीपाड़ा(दुमका)

दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे अवस्थित विशाल अशोक का हरा भरा पेड़ काटने का एक मामला सामने आया है|जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा डाक बंगला परिसर में निर्माणाधीन मार्केट कंपलेक्स के अभिकर्ता द्वारा पेड़ कटवाया जा रहा है जिसकी अनुमति राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यपालक अभियंता राजस्व विभाग से नहीं ली गई है| एक तरफ जहां पर्यावरण संतुलन के लिए जंगल लगाया जा रहा है दूसरी तरफ एक अभिकर्ता द्वारा सभी सरकारी नियमों को ताक पर रखकर अपने वर्चस्व को दिखाते हुए हरे भरे वृक्ष को काटने का कार्य किया जा रहा है| इस संबंध में कार्य स्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति द्वारा वृक्ष काटने का अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया। अंचल अधिकारी शिकारीपाड़ा राजू कमल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पेड़ काटने की अनुमति किसी भी व्यक्ति को नहीं दी गई है| एक व्यक्ति आवेदन लेकर आया था जिसे मैंने सर्वप्रथम वन प्रमंडल पदाधिकारी से संपर्क कर नियम की जानकारी लेते हुए वृक्ष काटने का अनुमति पत्र लेकर ही आगे की कार्रवाई करने का सुझाव दिया था।

Join us on:

Leave a Comment