:- अमित सिंह
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बाढ़ अनुमंडल में विभिन्न जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम अनुमंडल के पंडारक में पोखर पर आए जहां उन्होंने अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। उसके बाद मुख्यमंत्री घोसवारी प्रखंड के लिए रवाना हो गए जहां हजारों की भीड़ जो सुबह से ही सुव्यवस्थित तरीके से इंतजार में थी उन सब से उन्होंने घूम घूम कर मुलाकात की।
इसके बाद मुख्यमंत्री मोकामा के लिए प्रस्थान किए मोकामा के रामपुर डुमरा में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने साथियों से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्कालीन बाढ़ लोकसभा से कई बार सांसद रह चुके हैं और बाढ़ अनुमंडल तब बाढ़ लोकसभा में ही आता था जो परिसीमन के बाद मुंगेर लोकसभा हो गया।
मुख्यमंत्री 18 वर्षों के बाद अपने पुराने साथियों से मिलने आए थे इस दौरान मुख्यमंत्री को सैकड़ों की संख्या में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने सब का ज्ञापन स्वीकार किया और तत्काल कार्रवाई करने के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए। सीएम के साथ सांसद ललन सिंह और जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ विधानपार्षद नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
इस दौरान लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई जब मुख्यमंत्री पटना के लिए प्रस्थान कर गए तो लोगों ने मीडिया के सामने प्रतिक्रियाएं दी आप भी सुने लोगों ने क्या कुछ कहा ?




