दुमका:- छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में युवक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज,भेजा गया जेल

शिकारीपाड़ा(दुमका)

आज शनिवार को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में बच्ची के बयान पर उसी गांव के रहने वाले सुभाष मोहली को शिकारीपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| पीड़िता के परिजनों के अनुसार वह 10 मार्च 2022 को शौच के लिए डंगाल की निकली थी|उसी दरम्यान गांव का सुभाष मोहली छेड़खानी करने लगा|परिजनों ने बताया कि उसी दरम्यान पता चलने पर हमलोगो ने वहां पहुंचकर सुभाष को पकड़ लिया| बाद में गांव में ही पंचायत की हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया जा सका| शिकारीपाड़ा पुलिस ने थाना कांड संख्या 36/22 दिनांक 11 मार्च 2022 भादवि की धारा 354 एवं पोस्को एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर सुभाष को जेल भेज दिया हैl

Join us on:

Leave a Comment