ब्यूरो रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन
होली एवं शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
शिकारीपाड़ा (दुमका)
आज शनिवार को शिकारीपाड़ा थाना परिसर में होली एवं शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई|बैठक में थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह,अंचलाधिकारी राजू कमल, पुलिस अधिकारी,पुलिसकर्मी एवं काफी संख्या में स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद थे| बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि होली एवं शब ए बारात पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाना है और यह निश्चित करना है कि किसी अन्य व्यक्ति को कोई समस्या ना हो| अंचलाधिकारी राजू कमल ने कहा कि होली में अश्लील गानों को नहीं बजाना है क्योंकि इससे हमारी माता बहनों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है| बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से होली संबंधित जो समस्या होती है उसको सुना और उसके निवारण करने का आश्वासन दिया| कहा कि शिकारीपाड़ा क्षेत्र में होली के दिन पुलिस गस्ती दल निगरानी रखेगी, बैठक के बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी|मौके पर राम नारायण भगत, कलीम अंसारी, राम रंजन, शिकारीपाड़ा मुखिया नमिता बास्की, मलूटी मुखिया, सुचांत दास, एवम काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे|




