नालंदा पुलिस ड्रोन से ढूँढ रही शराब

SHARE:

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

छोटी पहाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद अधीक्षक और सदर डीएसपी के नेतृत्व में कमिंग ऑपरेशन चलाया गया l इस दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे l उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि होली के मद्देनजर इस इलाके में ड्रोन कैमरे से छापेमारी की जा रही है ताकि अवैध शराब पर अंकुश लगाया जा सके lउन्होंने बताया कि यह इलाका शराब के मामले में रेड जोन में आता है यही कारण है कि इस इलाके पर विशेष नजर रखी जा रही है lउन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में ड्रोन कैमरे उड़ाए जा रहे हैं जहां अवैध शराब का कारोबार संभावित है l उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है l इस मौके पर सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि जहां उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी में जुटा है वहीं नालंदा पुलिस भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है l ड्रोन कैमरे से चलाया गया कैंपिंग ऑपरेशन से इलाके में हड़कंप मच गया l हम आपको बता दें इस इलाके में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी उसके बाद से उत्पाद विभाग लगातार इस इलाके में कांबिंग ऑपरेशन चलाकर कई शराब माफियाओं को सलाखों के पीछे भेज चुकी है ।

बाइट–उमाशंकर प्रसाद उत्पाद अधीक्षक
बाइट–डॉ शिब्ली नोमानी सदर डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment