प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में एक मार्च से लापता डेयरी वाहन चालक की बरामदगी को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों ने एन एच 31 जाम कर दिया है। दरअसल बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के मस्ती फतेहपुर गांव निवासी जनार्दन यादव 1 मार्च को बेगूसराय गंगा डेयरी से दूध वाहन लेकर दरभंगा गया था जहां आरोप है कि कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के बेला चौक के पास से लापता हो गए, लावारिस हालत में वहां गाड़ी लगी हुई है। इस संबंध में दरभंगा में शिकायत भी की गई लेकिन जनार्दन यादव का कोई पता नहीं चल सका और ना ही ही कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी से नाराज होकर बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निकट एन एच 31 जाम कर दिया है। स्थानीय लोग हाथों में जनार्दन यादव की तस्वीर लगी तख्तियां लेकर जाम कर दिया है ।लोगों का आरोप है कि 4 दिन पहले भी एनएच 31 जाम किया गया था इसमें प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया था लेकिन इसके बावजूद भी जनार्दन यादव की बरामदगी नहीं हुई और ना ही उसकी कोई खोज खबर है। इसलिए थक हार कर फिर दोबारा आज एन एच 31 जाम किया गया है। जाम की सूचना पर लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। लापता की पत्नी और पुत्र ने बताया कि अब जब तक बरामदगी नहीं होगी तब तक वह यहां से धरना से नहीं उठेंगे। पुत्र ने कहा कि दरभंगा पुलिस सिर्फ जांच कर रहे हैं कहती लेकिन 11 दिन के बाद भी नतीजा कुछ नहीं निकला है अगर पुलिस कुछ नहीं कर सकती हैं तो मामले की जांच क्राइम ब्रांच या सीबीआई से कराई जाए।
बाइट- नीलम देवी- पत्नी
बाइट- रूपेश कुमार- पुत्र




