नवादा:- गैस सिलेंडर की आग में झुलसकर महिला की मौत!

SHARE:

:- अनिल शर्मा

गया जिला अंतर्गत अतरी थाना क्षेत्र के के टेटारू गांव में गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टेटारू गांव निवासी सिंह की पत्नी गुड़िया देवी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गया। जिससे गुड़िया गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई!

Join us on:

Leave a Comment