प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में आम आदमी पार्टी कार्यालय में पंजाब में प्रचंड जीत को लेकर जश्न मनाया गया। होली से पहले ही कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली एक साथ मना कर जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय पोखरिया में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जहां एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाई वहीं जमकर आतिशबाजी करते हुए दीपावली भी मनायी। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पंजाब जीत की बधाई दी। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में झाड़ू की लहर में सभी पार्टी साफ हो गई है, गोवा में भी आम आदमी पार्टी ने 2 सीटें जीती है। दिल्ली से अब आम आदमी पार्टी पूरे देश में एक विकल्प के रूप में उभर रही है आने वाले समय में बिहार में भी आम आदमी पार्टी चुनाव में बेहतर परिणाम करेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 93 सीट पर जीत हासिल की है इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
बाईट- नेता आप
बाईट- मीरा सिंह, नेता आप



