ऋषिकेश की रिपोर्ट
-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा को लेकर 17 मार्च को रहुई प्रखंड में आगमन हो रहा है। इसी को लेकर नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार नालंदा जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने सभास्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद मुखिया जदयू नेता भवानी सिंह चप्पू सिंह के अलावा थानाध्यक्ष सीमा कुमारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सांसद को केकौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि समाज सुधार यात्रा के दौरान 17 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रहुई प्रखंड आगवन होने जा रहा है। इसीलिए आज सभा स्थल का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहुई के चंद गलियो से अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी,इसलिए रहई प्रखंड से कुछ अलग ही लगाव है। सीएम के आगमन को लेकर अभी से ही जिसको लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। रहुई प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।
बाइट।कौशलेन्द्र कुमार सांसद
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




