बेगुसराय:- कार्बाइन के साथ गिरफ्तार हुआ बदमाश !

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक बदमाश को कार्बाइन हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल एसपी योगेंद्र कुमार ने अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार जिलेभर में वाहन जांच अभियान चला रखा है इसी कड़ी में बलिया थाना क्षेत्र के बलिया भगतपुर रोड में वाहन जांच के दौरान कुख्यात बदमाश छोटू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि इस दौरान एक बदमाश दीनबंधु कुंवर भागने में सफल रहा। पुलिस ने छोटू कुमार के पास से एक कार्यवाईन, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, एक चाकू और बाइक बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार छोटू कुमार किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने अपने साथियों के साथ जा रहा था। वाहन जांच के दौरान छोटू कुमार को कारवाईन के साथ गिरफ्तार किया गया है। छोटू कुमार पर पहले से भी आर्म्स एक्ट और लूट का मामला दर्ज है। एसपी ने कहा कि इस कार्रवाई को लेकर छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा वहीं स्पीडी ट्रायल चलाकर बदमाश को जल्द ही सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें