:- रागिनी शर्मा!
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम जैसे जैसे सामने आते गये 4 राज्यों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ने लगी, और देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
आने वाले वक्त में इन चार राज्यों के परिणाम का असर केंद्र की राजनीति पर भी पड़ेगा।
हालाँकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सबका सुपरा साफ कर दिया और एक नए राजनैतिक विकल्प बनकर सामने आई।
वहीं उत्तरप्रदेश, मणिपुर, गोआ और उत्तराखंड में भाजपा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया ।
उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद कोई दल दुबारा सत्ता में आने वाली थी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को उत्तरप्रदेश की जनता ने फिर से स्वीकारते हुये भाजपा को बड़ी जीत दी।
इसी के साथ गोआ, मणिपुर और उत्तराखंड में भी भाजपा की बड़ी जीत हुई और देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली और दीवाली मनाई। सुनिये पटना के मोकामा से भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया।




