ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा जिला इन दिनों चोरों के आतंक से परेशान है पिछले 1 सप्ताह के घर बात की जाए तो 1 सप्ताह के अंदर अगर 7 दिन होते हैं तो नालंदा जिले में चोरी की वारदात इससे दोगुना होता है। ताजा मामला बेना थाना क्षेत्र इलाके के धमौली बाजार की है ,जहां अज्ञात चोरों के द्वारा देर रात चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। इस दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा तीन ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 लाख की चोरी और एक दूध की दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह चोरी की घटना पुलिस की गश्ती के दौरान ही हुई है। जैसे चोरों के मनोबल को भी दर्शाता है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। सभी दुकानदारों ने स्वेच्छा से घटना के विरोध में अपनी-अपनी दुकानों को बंद किया । स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इसके पूर्व में भी इस इलाके में कई दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की गई है। वहीं इस घटना के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी थाना अध्यक्ष इलाके में छापेमारी कर रहे हैं।




