रामजी साह की रिपोर्ट
लाटरी के इस अवैध कारोबार से गरीब, मजदूर एवं छात्र हो रहे हैं कंगाल, बेचने वाले मालामाल
प्रतिदिन तकरीबन दो लाख रुपया का हो रहा है लॉटरी टिकट का अवैध कारोबार, प्रशासन बेखबर
रामगढ़(दुमका)
रामगढ़ बाजार समेत प्रखंंड के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार अनवरत जारी है| इस अवैध कारोबार के चपेट में आकर गरीब मजदूर छात्र एवं छोटे व्यवसाई बर्बाद हो रहे हैं|खुलेआम हो रहे इस काले कारोबार को प्रशासन जान कर भी अनजान बना हुआ है| रामगढ़ बाजार के अलावा महुबना ,कडबिंधा, ठाडीहाट ,गंगवारा ,सिन्दुरिया ,डांडो समेत दर्जनो जगहो पर दुमका रानीश्वर ,नोनोहाट ,हंसडीहा से लॉटरी टिकट भेजने वाले दलाल बाइक से प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से लेकर संध्या 4:00 तक प्रखंड में घूम घूम कर लॉटरी का टिकट बेचकर गरीब मजदूरों छात्रों तथा छोटे व्यवसाई को कंगाल बना रहे हैं |रामगढ़ बाजार में प्रतिदिन देढ़ से दो लाख रुपए के लॉटरी टिकट की बिक्री हो रही है| लालच में लोग विशेषकर मजदूर वर्ग अपनी मजदूरी की राशि से टिकट खरीद रहे हैं जिसके कारण उसके बाल बच्चे भूखे मरने पर मजबूर हैं| वही इन अवैध लॉटरी बेचने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से अवैध लॉटरी का टिकट बेचने का गोरखधंधा काफी फल-फूल रहा है| मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी| बहरहाल अवैध लॉटरी टिकट खरीद कर मजदूर एवं छात्र बेहाल हो रहे हैं अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले दलाल मालामाल हो रहे हैं|जानकारी के अनुसार लाटरी बेचने वाले दलाल कई उच्च विद्यालयों का भी चक्कर लगाकर अपनी टिकट बेच रहे हैं|




