नालंदा:- सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

रहुई बिहारशरीफ मुख्य पथ पर सोहसराय हाल्ट के समीप ट्रक के चपेट में साइकिल सवार 65 वर्षीय वृद्ध ईश्वर चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वृद्ध ईश्वर चौहान रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ईश्वर चौहान किसी काम को लेकर अपने साइकिल से शाहपुर से बलबापर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सोसराय हाल्ट के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहार शरीफ रहूं मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया जिससे 1 घंटे तक यात्रियों को आने-जाने में काफी कठिनाई हुई मौके पर अंचला अधिकारी रंजीत कुमार थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी समाजसेवी राकेश मुखिया और रोशन कुमार के हस्तक्षेप के बाद जाम को हटाया गया फिलहाल अंचलाधिकारी के द्वारा परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment