प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का शिकार स्वास्थ्य उपकेंद्र

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट

पांच वर्ष पूर्व तीन करोड़ पचास लाख की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र में अब तक नहीं शुरू हुआ उपचार

काठीकुंड(दुमका)

काठीकुंड प्रखंड के भण्डारो गांव में पांच वर्ष पूर्व तीन करोड़ पचास लाख की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र में आज तक उपचार शुरू नहीं हो सका है। इस दिशा में प्रशासन,शासन या प्रतिनिधि किसी ने भी सुध नहीं ली। जिस कारण भवन जर्जर होने के कगार पर है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा पांच वर्ष पूर्व भवन बना दिया गया है। लेकिन आज़ तक इस भवन को स्वास्थ विभाग ने अपना नहीं माना है। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के भण्डारो गांव में रैयत सुनील हेम्बरम, सुशील हेम्बरम, सुबान हेम्बरम, बबलू हांसदा के जमाबंदी नं 1195,1196,1197,1198,1199 में विशेष प्रमंडल के द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद का निर्माण कराया गया था|विभागीय उदासीनता से इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में अभी तक उपचार शुरू नहीं हो सका है। जिस कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल जहां एकतरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में आमूलचूल परिवर्तन लाने हेतु करोड़ों खर्च कर भवन बना रही है वहीं दूसरी तरफ विभागीय उदासीनता एवं कर्मियों की कमी से इसे शुरू नहीं किया जा सका है|

Join us on:

Leave a Comment