विधायक नलीन सोरेन ने किया पीसीसी सड़क एवं तालाब घाट का उद्घाटन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

काठीकुंड(दुमका)

झामुमो विधायक नलीन सोरेन ने रविवार को नवनिर्मित धूमनाही से कन्हाईडीह तक बनी पीसीसी सड़क एवं रामपुर तालाब में बनाए गए सिढ़ीनुमा घाट का उद्घाटन कर ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। मौके पर विधायक नलीन सोरेन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और यही कारण है कि लगातार अपने क्षेत्र में मुलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयासरत हूं।इस योजना का निर्माण विधायक मद से करीब नौ लाख और छह लाख रुपए की लागत से जिला परिषद दुमका के द्वारा कराया गया है।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, कार्यपालक अभियंता संतोष, कनीय अभियंता विलास साह समेत कई कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment