ब्यूरो रिपोर्ट
जय माता दी सेवा समिति की ओर से गरीब,असहाय एवं विक्षिप्त लोगों को कराया गया भोजन
समिति एक जनवरी 2022 से लगातार कर रही है गरीब,असहाय एवं विक्षिप्तो की सेवा
दुमका
ब्यूरो रिपोर्ट
आज रविवार को जय माता दी सेवा समिति दुमका द्वारा समिति के अध्यक्ष राजेश राउत के घर में चावल,राजमा एवं आचार का पैकेट बनाकर शहर के टाटा शोरूम,टीन बाजार धर्मस्थान,सिंधी चौक,बस स्टैंड,शिव पहाड़ चौक,रसिकपुुर,दुुधानी इत्यादी जगहो पर घूम घूम कर तकरीबन 150 गरीब,असहाय एवं विक्षिप्त लोगों लोगों को भोजन कराया गया|
साथ ही डंगाल पाडा स्थित ब्लाइंड होस्टल के लोगों के बीच खाना एवं तीस किलो चावल सहयोग स्वरुप दिया गया|
समिति के अध्यक्ष राजेश राऊत ने बताया कि समिति द्वारा इस तरह का सेवा कार्य एक जनवरी 2022 से शुरू किया गया है|भविष्य में भी सेवा जारी रहेगा|
आज के सेवा कार्य में सूरज केशरी, प्रीतम कुमार,शंकर यादव,नयन प्रिय दर्शनी,संतोष ठाकुर समेत सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया|




